DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
रात 10 बजे के बाद डीजे बंद—उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
समय सीमा का उल्लंघन करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत
“डीडवाना–कुचामन से इस वक्त की बड़ी ख़बर… पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में डीडवाना–कुचामन पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे डीजे और साउंड सिस्टम वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 07 डीजे लगे पिकअप वाहनों को धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत जब्त किया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बार-बार निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।इधर पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रात्रि 10 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज़ वाले साउंड सिस्टम का उपयोग न करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई निश्चित है।
“डीडवाना–कुचामन से, हेमलता शर्मा… रिपोर्ट कर रही हैं।
”

