डीडवाना–कुचामन जिले में थानाधिकारियों के तबादले
अधिकारियों की नई नियुक्तियों से थानों में कामकाज में आएगा बदलाव
डीडवाना–कुचामन। जिले में पुलिस विभाग ने व्यापक फेरबदल करते हुए कई थानों पर नए थानाधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार परबतसर, मकराना, निम्बी जोधा, खुनखुना और पिलवा थानों में बदलाव किए गए हैं।परबतसर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा का स्थानांतरण मकराना थाना कर दिया गया है। वहीं मकराना थानाधिकारी सुरेश को डीडवाना एसपी कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। परबतसर थाने का कार्यभार अब सुमन बुदेला संभालेंगी।निम्बी जोधा थाना में थानाधिकारी रामेश्वरलाल का तबादला किया गया है, जबकि उनकी जगह सिद्धार्थ प्रजापत को नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार खुनखुना थाना में भी बदलाव किए गए हैं। यहाँ SHO महावीर सिंह मीणा का स्थानांतरण करते हुए मनसीराम को नया थानाधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा मेहराम विश्नोई को पिलवा थाना का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन तबादलों के बाद जिले में कानून व्यवस्था को लेकर नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट: हेमलता शर्मा


