डीडवाना–कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में हनीट्रैप गैंग पर शिकंजा

डीडवाना–कुचामन। हनीट्रैप प्रकरण में डीडवाना–कुचामन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी खुशी खां पिछले 6 माह से फरार चल रहा था। इससे पहले पुलिस एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार आरोपीगण बातचीत एवं मुलाकात के बहाने पीड़ित को जाल में फंसाते थे और बाद में उसके ऑडियो–वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन वसूली करते थे। इतना ही नहीं, गिरोह पीड़ित के पैसे से खरीदारी भी करता था।
लगातार तकनीकी विश्लेषण, निगरानी और दबिश के बाद पुलिस मुख्य फरार आरोपी तक पहुँची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं और संभवित सहयोगियों की जांच कर रही है।
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और पीड़ितों को ब्लैकमेल कर आर्थिक व मानसिक नुकसान पहुँचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
— GLOBAL NEWS DIDWANA रिपोर्ट


