DidwanaKuchamanNagaurराजस्थानलोकल न्यूज़

कोर्ट आदेश की अनदेखी: खेत में अवैध निर्माण, महिला ने भूमाफ़ियाओं के खिलाफ की शिकायत

यथास्थिति के बावजूद जेसीबी–ट्रैक्टर से कब्जे का आरोप, पीड़िता ने SP से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

ग्लोबल डीडवाना न्यूज़ | छोटी खाटू

कोर्ट के आदेश के बावजूद खेत में अवैध निर्माण, भूमाफ़ियाओं के खिलाफ शिकायत

डीडवाना तहसील के छोटी खाटू निवासी महिला ओम कंवर ने अपने खेत में कोर्ट द्वारा जारी यथास्थिति आदेश के बावजूद हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है। महिला ने आरोप लगाया कि भूमाफ़िया उनके खेत पर ट्रैक्टर व जेसीबी जैसी मशीनें चलाकर परिवार की सहमति के बिना निर्माण कर रहे हैं।

पीड़िता ओम कंवर के पति उमेद सिंह राजपूत ने बताया कि उनका खेत खसरा संख्या 437 में स्थित है, जिस पर कुछ भूमाफ़िया अवैध रूप से कब्जा कर जबरन निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर पहले ही न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है और इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।

शिकायत के अनुसार पुलिस कार्रवाई नहीं होने का फायदा उठाकर भूमाफ़िया पड़ोस की भूमि खसरा संख्या 434 में भी अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं और खेत में जेसीबी एवं ट्रैक्टर चलाकर निर्माण कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि यह कार्य परिवार के सभी हिस्सेदारों की सामूहिक सहमति के बिना किया जा रहा है और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि भूमाफ़ियाओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को तुरंत रोका जाए, खेत में चल रही मशीनरी जब्त की जाए और कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!