DidwanaKuchamanLadnunMakranaNagaurमेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending
नई बाइक लेकर लौट रहे युवक की दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
नौरंगपुरा–ठाकरियावास मार्ग पर हादसा, सभी की स्थिति सामान्य—दोनों परिवार एक ही बताया जा रहा है
नौरंगपुरा एवं ठाकरियावास के बीच लुहारा की ढाणी के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रामप्रताप पुत्र श्री गणेश राम, ठाकरियावास एवं राजू राम पुत्र श्री पूर्ना राम, ठाकरियावास घायल हो गए। इनके साथ बाइक पर सवार छोटू देवी पत्नी राजू राम भी थीं, जिन्हें कोई गहरी चोट नहीं आई है।
घायलों को निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल डीडवाना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति सामान्य है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। जानकारी के अनुसार रामप्रताप नई बाइक शोरूम से लेकर गांव लौट रहा था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


