डोडियाना में विशाल रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर विमोचन
युवाओं में दिखा खासा उत्साह
डोडियाना।
आदरणीय पूज्य गुरुदेव स्वर्गीय श्री अनिल कुमार टाक की पुण्य स्मृति में आगामी 27 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर सोमवार को ग्राम डोडियाना में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डोडियाना परिसर में सम्पन्न हुआ। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर गहरा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने स्वर्गीय अनिल कुमार टाक के सामाजिक योगदान एवं सेवा कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष राम कुंवार भूतड़ा ने कहा कि रक्तदान से
बड़ा कोई धर्म नहीं है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं तथा क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह शिविर समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करेगा।
— रिपोर्ट: Hemlata Sharma
Global Didwana News


