DidwanaKuchamanLadnunMakranaNagaurमेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा व माली सेना द्वारा जिला कलेक्टर का स्वागत सम्मान

परबतसर आगमन पर बसंत वाटिका में हुआ सम्मान समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ट्रस्ट एवं माली सेना माली समाज के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र सिंह खडगांवत के परबतसर आगमन पर बसंत वाटिका में भव्य स्वागत–सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माली सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रमेशचंद टांक ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेशचंद टांक, ऑल इंडिया माली सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम मालाकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेशचंद्र बोहरा द्वारा जिला कलेक्टर को माला, साफा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटवानलिया एवं परबतसर तहसीलदार हरेंद्र सिंह का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजूराम मूंदलिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल मालाकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरजमल टांक, जिला सचिव पुखराज गहलोत, पूर्व प्रधानाध्यापक पूसाराम टांक, प्रचार मंत्री सत्यनारायण टांक मुंशी, पूर्व अध्यक्ष भगवान बंग, सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेशचंद व्यास, बाबूलाल मुंशी, जिला संयोजक महावीर सैनी, परबतसर शहर अध्यक्ष शंकरलाल सैनी, सुभाष सैनी, डालूराम सैनी, सेवानिवृत्त बाबूजी ओमप्रकाश शर्मा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष डीडवाना–कुचामन कौशल त्रिपाठी, धन्नालाल सैनी, सलीम पार्षद, रिछपाल संग्रामसिंह, देवेंद्र टांक, अंकित टांक, विकास टांक, एडवोकेट ऋषि बोहरा, शंकरलाल तुनवाल, मुकेश तुनवाल, अनिल तुनवाल, विधि प्रकोष्ठ मंत्री देवेंद्र मालाकार, गोपाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में परबतसर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में माली सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेशचंद टांक ने जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र सिंह खडगांवत के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!