पादूकलां | राजनीतिक समाचार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की प्रस्तावित रैली को लेकर सोमवार को पादूकलां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह रैली 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जिसे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल संबोधित करेंगे।
यह रैली उपखंड मुख्यालय पर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित की जा रही है। रैली में किसानों से जुड़े प्रमुख मुद्दों, विशेषकर फसल बीमा, कृषि हितों और ग्रामीण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Your message has been sent
रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से RLP मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सुरेंद्र बेड़ा गांव-गांव जाकर किसानों और ग्रामीणों को पीले चावल देकर आमंत्रित कर रहे हैं। वे किसानों से 10 जनवरी को रियांबड़ी पहुंचकर हनुमान बेनीवाल के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान RLP कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ ग्रामीण इल



