34 वर्षों की सेवापूर्ण पारी के बाद शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद भाटी सेवानिवृत्त
धोलिया विद्यालय में सम्मान, भावभीनी विदाई एवं गाजे-बाजे के साथ रैली का आयोजन
।
स्वर्गीय श्री नंदलाल दाधीच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धोलिया में वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद भाटी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग में 34 वर्षों की निष्ठावान, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवा के पश्चात श्री भाटी सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने सेवाकाल के 16 वर्ष धोलिया विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं संस्कार निर्माण हेतु समर्पित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य फिरोज खान ने की। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य रिधकरण बेनीवाल, केशा राम प्रजापत, पुष्पराज बेनीवाल, थानमल शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, कर्मचारी, भूतपूर्व छात्र एवं बड़ी संख्या में वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन ओम प्रकाश मेघवाल (अध्यापक अंग्रेजी) ने किया। प्रशस्ति पत्र का वाचन इकराम खान (व्याख्याता–भूगोल) द्वारा किया गया, जिसमें श्री भाटी के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता, समयबद्धता तथा विद्यार्थियों के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार को विस्तार से रेखांकित किया गया।समारोह के दौरान श्री जगदीश प्रसाद (व्याख्याता–हिंदी), श्री गिरधारीलाल (व्याख्याता–राजनीति विज्ञान) एवं श्री भगवानदास (अध्यापक) ने अपने उद्बोधन में श्री भाटी को आदर्श शिक्षक, अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षित विद्यार्थियों ने जीवन में नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की सीख प्राप्त की।विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री भाटी को प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार व प्रभावी शिक्षण शैली ने उनके जीवन की दिशा निर्धारित की।विद्यालय परिवार की ओर से श्री भाटी को उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के समय गुरु-शिष्य संबंधों का अत्यंत भावुक दृश्य देखने को मिला, जब अनेक विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं।समारोह के पश्चात श्री भाटी को गाजे-बाजे के साथ विद्यालय परिसर से उनके निवास स्थान (लेडी) तक रैली के रूप में विदाई दी गई। इस भव्य आयोजन ने विदाई समारोह को नया, गरिमामय और यादगार आयाम प्रदान किया। रैली में शिक्षक, विद्यार्थी, भूतपूर्व छात्र एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के रूप में श्री जगदीश प्रसाद, श्री जगदीश राम, श्री गिरधारीलाल, इकराम खान, रामगोपाल, दौलत राम, भंवर लाल, मंजू चौधरी (पीटीआई), ज्ञाना राम, ओम प्रकाश मेघवाल, मोहन लाल, भगवानदास, अशोक कुमार, रूपा राम, निकिता शर्मा, पदमा राम (पुस्तकालय प्रमुख), देवेंद्र कुमार (कंप्यूटर अनुदेशक), सरिता महिया (लिपिक) एवं रामकंवरी बुगालिया (सहायक) उपस्थित रहे। साथ ही तापड़िया ट्रस्ट की ओर से विकास बिरड़ा एवं राकेश कुमार नट की भी उपस्थिति रही।अपने विदाई संबोधन में राजेन्द्र प्रसाद भाटी ने विद्यालय परिवार, सहयोगियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धोलिया विद्यालय में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृति और सबसे बड़ी पूंजी रहेगा। कार्यक्रम का समापन उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानित सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।




