दयालपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
19 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, कलश यात्रा से होगा शुभारम्भ
दयालपुरा।
ग्राम सेवा के पावन तीर्थ श्री पाबूजी धाम, दयालपुरा में ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारम्भ सोमवार, 19 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।कलश यात्रा प्रातः 10:15 बजे ठाकुर जी महाराज के मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करती हुई कथा स्थल श्री पाबूजी धाम पहुँचेगी। इसके पश्चात 19 जनवरी से 27 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।कथा का वाचन पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा द्वारा किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर होंगे।कथा के समापन अवसर पर 27 जनवरी को कन्या पूजन, कन्या भोजन एवं पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। इसके पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। 🙏


