Didwanahttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

दौलतपुरा में 19 जनवरी को अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील सम्मेलन

दयालपुरा।

दौलतपुरा स्थित रॉयल पैलेस रिसोर्ट पर सोमवार, 19 जनवरी को अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान सभा के सचिव रामचंद्र रणवा ने बताया कि यह 9वां तहसील कमेटी सम्मेलन होगा, जिसमें डीडवाना तहसील के प्रत्येक गांव एवं ग्राम कमेटियों से जुड़े किसान एवं सदस्य भाग लेंगे।सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष भागीरथ यादव एवं जिला सचिव मोतीलाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।सम्मेलन के अवसर पर किसान एकता को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन क्षेत्र के किसानों के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!