
दयालपुरा।
अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी डीडवाना का नौवाँ तहसील सम्मेलन रॉयल रिसोर्ट, दौलतपुरा (डीडवाना) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉ. भागीरथ नेतड़ एवं जिला उपाध्यक्ष कॉ. भागीरथ यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से 23 सदस्यों की तहसील कमेटी एवं 8 सदस्यों का सचिव मंडल गठित किया गया। इसमें
अध्यक्ष: देवाराम माडिया
सचिव: एडवोकेट रामचन्द्र रणवाँ (लगातार दूसरी बार निर्वाचित)
उपाध्यक्ष: मोती बलारा, महेन्द्र नेतड़, रज्जाक सुबेदार एवं जगदीश गोदारा
सहसचिव: उस्मान अली एवं जगदेव यादव
सम्मेलन में किसानों के हितों, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने किसान एकता को सशक्त करने और जमीनी स्तर पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।



