Didwanahttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunNagaurराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending
Truck accident
ग्रामीणों की तत्परता से चालक–परिचालक सुरक्षित, यातायात रहा प्रभावित
दयालपुरा।
डीडवाना–सीकर स्टेट हाइवे पर मोड़ीयावट और चोलुंखा गांव के बीच शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। सीकर से डीडवाना की ओर चारा भरकर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।ट्रक में सवार चालक और परिचालक को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रक पलटने से उसमें भरा चारा सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।हादसे की सूचना मिलते ही बरड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने में जुट गई। बाद में क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ।


