डीडवाना–कुचामन पुलिस का दो दिवसीय विशेष अभियान
कानून-व्यवस्था सुदृढ़, अपराध नियंत्रण में मिली सफलता
डीडवाना–कुचामन।
जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में डीडवाना–कुचामन पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस थाना कुचामन सिटी द्वारा कस्बा क्षेत्र सहित हाईवे क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान होटल एवं ढाबों की व्यापक चैकिंग की गई। इस दौरान होटल व ढाबा संचालकों, कर्मचारियों तथा ठहरने वाले व्यक्तियों का विधिवत सत्यापन किया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन कर आवश्यक पूछताछ की।वहीं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हाईवे क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की गई। आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने एवं बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में 200 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए, जबकि 10 वाहनों को जब्त किया गया।इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने अथवा उन्हें फॉलो करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। इस क्रम में 06 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक (इंसदादी) कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


