डीडवाना।
पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित ‘उड़ान’ खेल महोत्सव के दूसरे दिन खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार नजारा देखने को मिला। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।संस्थान के चेयरमैन डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि रिले दौड़ में शशांक ने प्रथम, अनिल ने द्वितीय एवं जिशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अमित प्रथम, अक्षत द्वितीय एवं करणवीर तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में अवंतिका ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय एवं अंतिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मारूफ प्रथम, अमन द्वितीय एवं अरविंद तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में रक्षिता प्रथम, पिहू द्वितीय एवं लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं।शॉट पुट (बालक वर्ग) में निखिल ने प्रथम, ललित ने द्वितीय एवं आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में धनश्री प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं अस्मा तृतीय स्थान पर रहीं।खेल महोत्सव के दौरान फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट एवं एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है।


