DidwanaKuchamanLadnunराज्यलोकल न्यूज़
Trending
लाडनूं-डीडवाना मुख्य मार्ग पर दूजार मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला बेहोश; घायलों को युवाओं ने पहुंचाया अस्पताल
युवा उद्यमी महेंद्र जांगिड़ व समाज सेवी चैनसुख घोटिया ने दिखाई मानवता, तुरंत निजी वाहन से पहुंचाया राजकीय अस्पताल लाडनूं

लाडनूं-डीडवाना मुख्य मार्ग पर दूजार मोड़ के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। दूजार निवासी सिकंदर अली अपनी बहन और तीन बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए। हादसे में सिकंदर अली की बहन बेहोश हो गई।
इसी दौरान पीछे से आ रही गाड़ी में लाडनूं के युवा उद्यमी महेंद्र जांगिड़ और बाकलिया निवासी समाज सेवी चैनसुख घोटिया मौजूद थे। दोनों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायलों को अपने निजी वाहन से राजकीय अस्पताल लाडनूं पहुंचाया और उनका इलाज शुरू करवाया।
समय रहते मदद मिलने से घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी दोनों युवाओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।



