क्राइमटॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बीदासर गोलीकांड में बड़ा खुलासा — षड्यंत्र में शामिल दो आरोपी जेल भेजे, रैकी करने का आरोप

बीदासर। कस्बे में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सफलता मिली है। घटना से पहले रैकी करने और षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी सुभाष और लेखराम को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।

डीएसपी नेमीचंद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर गोलीकांड से पहले क्षेत्र में रैकी करने और घटना के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा इस घटना से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!