क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराजस्थान
फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ 25 हजार का इनामी रवि त्यागी नोएडा से गिरफ्तार
PTI भर्ती घोटाले से खुली पोल, SOG ने तेज की जांच

- राजस्थान SOG ने फर्जी डिग्री घोटाले के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी रवि त्यागी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि त्यागी पिछले एक दशक से यूपी और राजस्थान में फर्जी शैक्षणिक डिग्रियाँ बेचने का धंधा चला रहा था।जांच में सामने आया है कि वह 3 से 5 लाख रुपए में फर्जी डिग्रियाँ बेचकर अब तक 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध कमाई कर चुका है। हैरानी की बात यह है कि त्यागी खुद को दो अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ में लेक्चरार बताकर लोगों को भरोसे में लेता था।गौरतलब है कि 2024 में PTI भर्ती के दौरान फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आया था। इसके बाद एडिशनल एसपी धर्माराम गिला के नेतृत्व में जांच तेज की गई, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई संभव हुई।


