DidwanaKuchamanLadnunMakranaNagaurटॉप न्यूज़मेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक

विभागीय योजनाओं, सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों व बजट घोषणाओं की प्रगति पर लिए अहम निर्णय

  • डीडवाना-कुचामन, 2 दिसम्बर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं, सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों तथा बजट घोषणाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले विभागवार कार्यक्रमों को लेकर सभी अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में हरे पेड़ों की अवैध कटाई रोकने के लिए वन विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान पशुपालन विभाग में पशु उपचार व टीकाकरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की खाद्य सुरक्षा सूची के लंबित प्रकरणों, कृषि, चिकित्सा, विद्युत सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. खड़गावत ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर, अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, एएसपी हिमांशु शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ.आर. मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!