DidwanaKuchamanLadnunMakranaNagaurमेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार अग्रोया समाज का बड़ा निर्णय — 30-31 जनवरी को होगा भव्य वार्षिक उत्सव, मंदिर विकास कार्यों में आई तेजी

ग्लोबल डीडवाना न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट — रक्षा चौहान

पादूकलां। अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार अग्रोया परिवार ब्रह्मलीन माताजी मंदिर झुंठा विकास सेवा समिति की

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

महत्वपूर्ण बैठक पादूकलां में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी वार्षिक उत्सव 30 व 31 जनवरी को भव्य रूप से आयोजित करने पर सहमति बनी। समाज के इस प्रमुख सांस्कृतिक–धार्मिक आयोजन को और अधिक प्रभावी व आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

बैठक में मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार व विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बेहतर व्यवस्थाओं और सुचारू संचालन के लिए समिति ने विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में यह रहे मौजूद— रामेश्वरलाल, अमृतलाल, कन्हैयालाल, रामेश्वर प्रसाद, रामचन्द्र, कमल, राकेश, हरीश सोनी, सूर्यप्रकाश सोनी, जुगल किशोर सोनी तथा रियांबड़ी से लालचंद सोनी।

समिति अध्यक्ष अमरचंद अग्रोया ने कहा कि समाज का वार्षिक उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!