DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunUncategorizedक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जिला कलक्टर द्वारा गठित सड़क सुरक्षा ऑडिट कमेटी ने स्टेट हाईवे-90 का किया निरीक्षण

डीडवाना

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत द्वारा सड़क सुरक्षा ऑडिट के लिए गठित कमेटी ने रविवार को स्टेट हाईवे-90 पर छोटी खाटू से भाटीपुरा जिला सीमा तक विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र जांगिड, प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रवीण सोनी, परिवहन विभाग के गणपत सिंह तथा मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर मनोज शर्मा मौजूद रहे। कमेटी ने मार्ग पर स्थित मुख्य दुर्घटना संभावित (एक्सीडेंट प्रोन) स्थलों का गहन ऑडिट कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।ऑडिट के दौरान कुचामन बाईपास स्थित मकराना रोड चौराहा, बुडसू तिराहा, कुचामन एंट्री पॉइंट, नारायणपुरा तिराहा सहित अन्य प्रमुख दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई। कमेटी ने इन स्थलों पर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्यों के निर्देश दिए।कमेटी द्वारा सड़क पर रंबल स्ट्रिप लगाने, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग करने, बाईपास पर अनावश्यक बोर्ड हटाने, कैट आई लगाने, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने तथा चौराहों पर सड़क चौड़ीकरण एवं एप्रोच रोड पर स्पीड ब्रेकर निर्माण के निर्देश दिए गए।निरीक्षण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन की सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!