DidwanaLadnunराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अम्बापा में पशु चिकित्सालय हेतु भूमि दान, विभागीय पदस्थापन आदेश जारी

अम्बापा में पशु चिकित्सालय हेतु भूदाता गोपाल राम कपूरिया एवं मानवाधिकार जन कल्याण फाउंडेशन की अहम भूमिका

डीडवाना-कुचामन।

डीडवाना-कुचामन जिले के अम्बापा ग्राम में पशु चिकित्सा सुविधाओं को साकार रूप देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। अम्बापा में पशु चिकित्सालय की स्थापना हेतु ग्राम के भामाशाह गोपाल राम कपूरिया द्वारा नि:स्वार्थ भाव से भूमि दान किया गया है, जिससे ग्रामीण पशुपालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेशों के तहत पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, अम्बापा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना भी की गई है। आदेशानुसार शिवराज चौधरी ने दिनांक 01 जनवरी 2026 से पशुधन निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है, वहीं सुभाष कुमार शर्मा (पशु परिचर) को भी उपकेन्द्र अम्बापा में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस पशु चिकित्सालय को गांव में आज इस मुकाम तक लाने में मानवाधिकार जन कल्याण फाउंडेशन की टीम का सबसे बड़ा और अहम योगदान रहा है। विशेष रूप से फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद (अम्बापा) ने लगातार प्रयास, जनसंपर्क और विभागीय समन्वय के माध्यम से इस मांग को मजबूती से आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह सपना साकार होता नजर आ रहा है।

ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने भामाशाह गोपाल राम कपूरिया के भूमि दान तथा मानवाधिकार जन कल्याण फाउंडेशन एवं अध्यक्ष आनंद के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया है। पशुपालन विभाग ने भी आशा जताई है कि पशु चिकित्सालय के संचालन से अम्बापा व आसपास के गांवों के पशुपालकों को समय पर इलाज, टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!