Uncategorizedराज्यलोकल न्यूज़
Trending

BREAKING | नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्लीपर बस–स्कॉर्पियो की भिड़ंत, 3 की मौत

नागौर। जिले में घने कोहरे के चलते गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर सुरपालिया बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस और स्कॉर्पियो कार आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और दृश्यता कम होना बताया जा रहा है।घायलों को पहले सुरपालिया में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें नागौर जिला अस्पताल एवं हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात सुचारू कराया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कोहरे के दौरान धीमी गति और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!