Didwanahttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

डीडवाना–कुचामन | 23 जनवरी

गणतंत्र दिवस को लेकर जिलेभर में सघन नाकाबंदी अभियान, 117 चालान

श्रीमती ऋचा तोमर (IPS), पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना–कुचामन के निर्देशन में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जिलेभर में सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया। यह अभियान शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक संचालित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमजन को सुगम यातायात, सुरक्षित एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराना रहा। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 117 चालान किए गए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने के 7 प्रकरण, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत 4 वाहन जब्त, काली फिल्म लगे वाहनों के 29 चालान, बिना हेलमेट 4, बिना सीट बेल्ट 26, बिना नंबर प्लेट 20 तथा अन्य श्रेणियों में 27 चालान शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस प्रशासन, डीडवाना–कुचामन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!