Uncategorized
Trending

प्रधानाध्यापक रतनसिंह का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह, अमर शहीद भाई की प्रतिमा पर हुए भावुक

श्रीकृष्णपुरा।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीकृष्णपुरा के प्रधानाध्यापक श्री रतनसिंह के सेवानिवृत्ति समारोह को बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में श्रीकृष्णपुरा एवं धोलिया ग्राम के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे तथा हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

तहसील स्तर के विभिन्न विद्यालयों से स्टाफ सदस्य पहुंचकर माला एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर एसीबीओ श्री कल्याण सिंह, पीईईओ रोडू राकेश मीणा, धोलिया प्रिंसिपल फिरोज खान, आशु सिंह लाछड़ी (भू. पु. IAS, अपर महानिदेशक), अजीत सिंह लक्ष्मणगढ़, गजेंद्र सिंह अध्यापक बाटडा नाउ, भंवर सिंह (सालासर भाईसाब ट्रैवल्स), राजेंद्र सिंह धोलिया (भू. पु. सरपंच), मोती सिंह थालौड़ (सरपंच धोलिया), नरेश सिंह खेड़ी, हुकुम सिंह डागरा, उजीर सिंह राठौड़, हरजीराम पिलानिया (भू. पु. सरपंच सारडी), श्रीकृष्णपुरा से भींवाराम रिणवा, ओमप्रकाश रिणवा, पवन मेहला, छोटूराम भाकर (पीओ सिंघाना), शिलानवाद प्रिंसिपल महावीर सिंह, सांवराद प्रिंसिपल चंद्र सिंह, रिंगन प्रिंसिपल गोपाल नेहरा, लेडी प्रिंसिपल जसवंत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही धोलिया राजघराना से ठाकुर पद्म सिंह राठौड़ भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे।

समारोह के उपरांत एक भव्य जुलूस श्रीकृष्णपुरा से रवाना होकर सीधे अमर शहीद सूबेदार धनसिंह राठौड़ की प्रतिमा स्थल पहुंचा। सूबेदार धनसिंह राठौड़, जो कि श्री रतनसिंह के बड़े भाई थे, 10 मई 1998 को मणिपुर में शत्रुओं का मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

अपनी सेवानिवृत्ति के इस विशेष अवसर पर जब श्री रतनसिंह अपने बड़े भाई की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे तो वे भाव-विभोर हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। उपस्थित जनसमूह ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र बीरडा एवं शिवपाल सिंह लाछड़ी ने किया। अंत में श्री रतनसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!